भारत

ग्राहकों से ठगी का आरोप, आईडीबीआई बैंक की मैनेजर गिरफ्तार

jantaserishta.com
30 Jan 2023 12:01 PM IST
ग्राहकों से ठगी का आरोप, आईडीबीआई बैंक की मैनेजर गिरफ्तार
x
पुलिस ने 23 लाख रुपये के एलआईसी बॉन्ड और अपराध में इस्तेमाल कंप्यूटर बरामद किया है।
बेंगलुरू (आईएएनएस)| कर्नाटक पुलिस ने विभिन्न खातों में अवैध रूप से 4.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने के मामले में बेंगलुरु में आईडीबीआई बैंक की एक रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु में आईडीबीआई बैंक की मिशन रोड ब्रांच से जुड़ी रिलेशनशिप मैनेजर 34 वर्षीय साजिला को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने 23 लाख रुपये के एलआईसी बॉन्ड और अपराध में इस्तेमाल कंप्यूटर बरामद किया है। आगे की जांच के लिए आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
तमिलनाडु की रहने वाली सजीला ने जून 2022 से दिसंबर के बीच मिशन रोड ब्रांच में काम किया। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों के खातों से अवैध रूप से विभिन्न बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर किए।
यह ग्राहकों की जानकारी के बिना किया गया। सजिला ने यह सुनिश्चित किया कि ग्राहकों के पास व्रिडॉल के मैसेज न पहुंचे। आरोपी मैनेजर ने अमीर ग्राहकों के खातों को निशाना बनाया था।
आरोपियों ने 23 दिसंबर, 2022 को 4.92 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे। यह पैसा एलआईसी बांड में निवेश किया गया था। आईडीबीआई बैंक के उप प्रबंधक संगमेश्वर ने धोखाधड़ी का पता चलने के बाद इस संबंध में सम्पंगीरामनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला सुलझाया और आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया। धोखाधड़ी के मामले दर्ज किए गए हैं।
पुलिस ने बताया कि आरोपी सजिला ने पहले बेंगलुरु में गांधीनगर ब्रांच में काम करते हुए कथित तौर पर ग्राहकों के खातों से 2.90 करोड़ रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किए थे। उसने एलआईसी बांड में पैसा लगाया था। उसके खिलाफ बेंगलुरु के उप्परपेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story