
नई दिल्ली: ICSE Result 2023 Date and Time Out: आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) बोर्ड रिजल्ट रविवार, 14 मई 2023 को घोषित किया जाएगा. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) दोपहर 03 बजे ICSE और ISC का रिजल्ट जारी करेगा. जो छात्र इस साल 10वीं,12वीं बोर्ड परीक्षा में बैठे थे, वे अब सीआईएससीई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने एडमिट कार्ड या रोल नंबर पर लिखी डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे बताए स्टेप्स की मदद से अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





