
x
Delhi दिल्ली। एएआई कार्गो लॉजिस्टिक्स एंड एलाइड सर्विसेज कंपनी (आईक्लास) ने अलग-अलग हवाई अड्डा/तैनाती के स्थान के अनुसार, संविदा के आधार पर तीन वर्ष की अवधि के लिए सहायक (सुरक्षा) के कुल 62 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है।
आईक्लास की ओर से असिस्टेंट (सिक्योरिटी) पोस्ट के लिए जारी 62 रिक्तियों में तिरुपति में 9, त्रिची में 23, मदुरै में 9, भुवनेश्वर में 9 और उदयपुर में 12 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईक्लास के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय/संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण (सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए 55 प्रतिशत अंक) होना अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अंग्रेजी, हिंदी पढ़ने/बोलने की क्षमता और/या स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जून के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, बातचीत/इंटरव्यू, मेरिट सूची और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी प्रथम वर्ष 21,500 रुपए, दूसरे वर्ष 22,000 रुपए, और तीसरे वर्ष 22,500 रुपए प्रति माह होगी। इसी के साथ कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य एवं ओबीसी वर्ग के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस और महिला उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए तय किया गया है।
TagsAAI ICLAS भर्तीअसिस्टेंट सिक्योरिटी वैकेंसीएयरपोर्ट जॉब 2026सरकारी नौकरी12वीं पास नौकरीतिरुपति भर्तीत्रिची भर्तीभुवनेश्वर नौकरीआवेदन 2 जुलाई अंतिम तिथिसंविदा भर्तीAAI ICLAS RecruitmentAssistant Security VacancyAirport Jobs 2026Government Jobs12th Pass JobsTirupati RecruitmentTrichy RecruitmentBhubaneswar JobsApplication Last Date 2 JulyContract Recruitment
Next Story





