आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक की हत्या, घर के पास ही बाइक सवार बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत

बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक की घर के पास ही गोली मारकर हत्या (Murder In Begusarai) कर दी. घटना शहर के लोहियानगर ओपी के बाघा मिलन चौक की है. बताया जाता है कि 35 वर्षीय नीरज कुमार साह अपने घर के पास बैठा हुआ था तभी बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) करने लगे. अपराधियों ने नीरज को तीन गोलियां मारी. गोली मारने के बाद बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





