
x
क्रिकेट फैंस को राहत
Delhi दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ी राहत की खबर सामने आई है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित मुकाबला अब तय कार्यक्रम के अनुसार ही खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच 15 फरवरी 2026 को श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होगा। रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस पर सहमति बनी है। हालांकि, इस फैसले की आधिकारिक घोषणा अभी किया जाना बाकी है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बैठक के बाद यह लगभग तय हो गया है कि भारत-पाकिस्तान मैच अपने निर्धारित शेड्यूल पर ही खेला जाएगा। जल्द ही आईसीसी की ओर से इसकी औपचारिक पुष्टि भी कर दी जाएगी। इस लंबी और मैराथन बैठक के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि मैच के बहिष्कार की धमकी देने वाले पाकिस्तान को इस मुद्दे पर कोई ठोस लाभ नहीं मिल पाया।
गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान ने अपनी सरकार की सलाह का हवाला देते हुए भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलने की बात कही थी। इस बयान के बाद पूरे टूर्नामेंट पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे थे और आईसीसी के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया था। भारत-पाकिस्तान मुकाबले को टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी आकर्षण माना जाता है और इसके बिना टूर्नामेंट की लोकप्रियता पर असर पड़ना तय था।
सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी की सख्त भूमिका, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील और लगातार कूटनीतिक बातचीत के बाद पाकिस्तान का रुख नरम पड़ा। अंततः सभी पक्षों के बीच सहमति बनी और यह फैसला लिया गया कि मैच खेला जाएगा। अब भारत और पाकिस्तान के फैंस एक बार फिर इस ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए तैयार हैं, जो न सिर्फ खेल बल्कि भावनाओं का भी महासंग्राम माना जाता है।
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम पाकिस्तानICCPCBBCBकोलंबो मैचक्रिकेट खबरभारत पाकिस्तान मुकाबलाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





