भारत
ICC T20 WORLD CUP: भारत को डबल झटका, रोहित शर्मा और ऋषभ पंत आउट
jantaserishta.com
29 Jun 2024 8:14 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
IND vs SA Final LIVE, T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका आमने-सामने हैं. यह मैच बारबाडोस में ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन में खेला जा रहा है. मैच भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. जवाब में टीम ने 23 रनों पर 2 विकेट गंवाए. रोहित 9 रन और ऋषभ पंत बगैर खाता खोले आउट हुए.
पिछले 8 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टॉस जीतने वाली टीमों ने 7 मुकाबले जीते हैं. यानी इस लिहाज से भारतीय टीम के लिए इस मैच में अच्छा संयोग बन रहा है. साथ ही 2010 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है, जब टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल दिन में खेला जा रहा है.
भारत और अफ्रीका दोनों ही बगैर कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची हैं. इस मैच के लिए भारतीय कप्तान और साउथ अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्करम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है. साउथ अफ्रीकी टीम पहली बार किसी वर्ल्ड कप (टी20 और वनडे) के फाइनल में पहुंची और उसके पास खिताब जीतकर इतिहास रचने का मौका है. जबकि भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला सीजन 2007 अपने नाम किया था. तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे.
Tagsभारत को लग पहला झटकाभारतभारत का विकेट गिराविकेटविकेट गिराIndia gets the first blowIndiaIndia's wicket fallswicketwicket falls
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





