साढ़े तीन फीट के इब्राहिम को मिली दुल्हन, जोड़ी देखने वालों की उमड़ी भीड़, धूमधाम से निकाह

नई दिल्ली: कहा जाता है कि जोड़ियां ऊपर वाला बनाता है. मेरठ (Meerut) में ऐसे ही साढ़े तीन फीट के युवक इब्राहिम (Ibrahim) ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसको जीवनसाथी मिलेगा. इब्राहिम को उसी के कद की दुल्हन (Bride) इमराना मिली, जिसके साथ शनिवार को निकाह (Marriage) पढ़ा. दोनों का निकाह बड़ी ही गर्म जोशी के साथ संपन्न हुआ. निकाह देखने के लिए रिश्तेदार तो आए ही साथ ही साथ आसपास के लोग भी इक्कठा हुए. सभी ने बड़ी गर्मजोशी के साथ निकाह का आनंद लिया. दरअसल, मेरठ के कंकरखेडा क्षेत्र में करीब 46 इंच (साढ़े तीन फीट) की इमराना रहती है, जिसका रिश्ता हापुड़ के रहने वाले इब्राहिम से हुआ. जिसका खुद का कद भी करीब 46 इंच का ही है. बता दें कि इमराना की उम्र 36 साल है तो इब्राहिम 38 साल का है. दोनो जन्म से ही शारीरिक कमी के कारण कद में छोटे रह गए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





