भारत

इब्राहिम ने 50 साल पहले बनवाया था मंदिर, निधन के बाद नवरात्रि में परिवार ने की विशेष पूजा-अर्चना

jantaserishta.com
11 Oct 2021 4:23 PM IST
इब्राहिम ने 50 साल पहले बनवाया था मंदिर, निधन के बाद नवरात्रि में परिवार ने की विशेष पूजा-अर्चना
x
यहां हुआ ऐसा....

शिवमोगा: कर्नाटक के शिवमोगा में नवरात्रि के दौरान एक मुस्लिम महिला ने अपने पति द्वारा सालों पहले बनवाए मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। भगवती अम्मा मंदिर शिवमोगा के सागर शहर में महिला के पति इब्राहिम शरीफ ने 50 साल पहले बनवाया था और फिर इसे हिंदू समुदाय को सौंप दिया था।

फमिदा ने बताया कि उनके पति रेलवे कर्मचारी थे और उन्होंने 50 साल पहले भगवती अम्मा मंदिर का निर्माण करवाया था, जिसे बाद में हिंदू समुदाय को दे दिया।
उन्होंने आगे बताया कि उनके पति का दो साल पहले ही निधन हुआ लेकिन परिवार के सदस्य और अन्य रिश्तेदार अभी भी हिंदू त्योहारों के दौरान मंदिर में विशेष पूजा करने आते हैं।
मंदिर को बनवाने के पीछे का कारण बताते हुए महिला ने कहा, 'माता रानी रोज मेरे पति के सपनों में आती थीं। इसके बाद उन्होंने संत श्रीधर से संपर्क किया और छोटा सा मंदिर बनाया। इब्राहिम घर और मंदिर दोनों जगह नमाज और पूजा करते थे।'
महिला ने यह भी बताया कि रेलवे ने मंदिर निर्माण के लिए उनके पति को छोटी सी जमीन दी थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story