IAS यशिनी के सफलता की कहानी, असफल होने के बावजूद नहीं बदला इरादा, नौकरी के साथ की पढ़ाई, ऐसे क्लियर किया यूपीएससी, वीडियो

यूपीएससी सीएसई एक ऐसा एग्जाम है जिसमें कैंडिडेट्स दिन-रात की मेहनत के बाद भी कई बार सेलेक्ट नहीं होते. ऐसे में अधिकतर कैंडिडेट्स का यह भी मानना होता है कि परीक्षा की तैयारी के साथ कोई दूसरा काम करना ठीक नहीं, क्योंकि यह एग्जाम फुल टाइम प्रिपरेशन मांगता है. लेकिन सभी कैंडिडेट्स के साथ ऐसा नहीं होता है. कुछ कैंडिडेट्स यशिनी नागराजन जैसे भी होते हैं जो किसी भी हाल में नौकरी छोड़कर तैयारी नहीं करना चाहते. बार-बार असफल होने के बावजूद वे इरादा नहीं बदलते. यशिनी ने अपनी पुरानी गलतियों से सीख ली, लेकिन नौकरी छोड़ने का ख्याल कभी उनके मन में नहीं आया. अंततः यशिनी का संकल्प सच साबित हुआ. साल 2019 में अपने चौथे प्रयास में उन्होंने यूपीएससी सीएसई परीक्षा न केवल पास की बल्कि 57वीं रैंक के साथ टॉप भी किया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





