भारत

IAS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसर का ट्रासंफर, देखें नाम

jantaserishta.com
17 Jan 2021 8:29 AM IST
IAS TRANSFER: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अफसर का ट्रासंफर, देखें नाम
x
देर रात 15 आईएएस अफसरों (IAS Transfer) के तबादले कर दिए.

लखनऊ. यूपी की योगी सरकार (Yogi Government) ने शनिवार देर रात 15 आईएएस अफसरों (IAS Transfer) के तबादले कर दिए. बागपत (Baghpat) व जौनपुर (Jaunpur) में नए जिलाधिकारियों की तैनाती देने के साथ विंध्याचल, आगरा, चित्रकूट धाम और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्तों को तैनाती दी गई है. बताया जा रहा है कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर यह तबादले किए गए हैं. आने वाले दिनों में कई अन्य अफसर भी इधर से उधर किए जा सकते हैं.





राजकमल यादव को डीएम बागपत बनाया गया. वंदना वर्मा को निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, प्रतीक्षारत आईएस शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, डॉक्टर काजल को मिली विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर तैनाती. शकुंतला गौतम को जिलाधिकारी बागपत गया है. वे निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनात थीं.
इसके अलावा आयुक्त विंध्याचल मंडल प्रीति शुक्ला को स्थानांतरित कर सचिव खाद्य एवं रसद विभाग बनाया गया है. योगेश्वर राम मिश्रा को विंध्याचल मंडल का मंडल आयुक्त बनाया गया है. मनीष कुमार वर्मा को जिलाधिकारी जौनपुर बनाया गया है. गौरव दयाल को कमिश्नर अलीगढ़ का चार्ज मिला। अमित कुमार गुप्ता मंडलायुक्त आगरा बनाए गए. संजय कुमार सचिव वित्त विभाग बनाए गए. विकास गोठवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर भेजा गया है. अनिल कुमार तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक एवं सचिव नगर विकास के पद पर भेजा गया. दिनेश कुमार द्वितीय को जौनपुर डीएम से हटाकर आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा का चार्ज मिला है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story