भारत

IAS Topper: मेडिकल स्टोर चलाने वाले का बेटा बना IAS अफसर, परीक्षा के लिए देते हैं यह सलाह

jantaserishta.com
6 Jan 2022 6:02 PM IST
IAS Topper: मेडिकल स्टोर चलाने वाले का बेटा बना IAS अफसर, परीक्षा के लिए देते हैं यह सलाह
x

अगर आप कुछ करने की ठान लें, तो तमाम चुनौतियां भी आपको अपनी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकतीं. आज आपको यूपीएससी (UPSC) परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक 7 प्राप्त करने वाले प्रवीण कुमार (Praveen Kumar) के बारे में बताएंगे. बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रवीण ने पहले जेईई और फिर यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना पूरा कर लिया. उनकी कहानी हर उस शख्स के लिए प्रेरणादायक है, जो सीमित संसाधनों में सिविल सेवा में जाने की इच्छा रखते हैं. चलिए प्रवीण के प्रेरणादायक सफर के बारे में जान लेते हैं.

बिहार के जमुई जिले के रहने वाले प्रवीण के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं और माता ग्रहणी हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई गृह नगर से हुई और उन्होंने इंटरमीडिएट के बाद इंजीनियरिंग में करियर बनाने का फैसला किया. उन्होंने जेईई का एंट्रेंस एग्जाम क्लियर कर आईआईटी कानपुर से बीटेक की डिग्री हासिल की. उसके बाद उन्होंने नौकरी के बजाय सिविल सेवा में जाने का फैसला किया और तैयारी में जुट गए. शुरुआती दो प्रयासों में उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तीसरे प्रयास में सफलता प्राप्त कर ली.
प्रवीण ने अन्य कैंडिडेट्स की अपेक्षा खास तरह की स्ट्रेटेजी अपनाई. जिसमें उन्होंने प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के लिए अलग अलग शेड्यूल बनाया. सिलेबस के मुताबिक उन्होंने किताबों का चयन किया और तैयारी में जुट गए. प्रवीण कहते हैं कि अगर आप चुनिंदा किताबों के साथ तैयारी करेंगे, तो आपको रिवीजन का वक्त मिल जाएगा. इसके अलावा मॉक टेस्ट पेपर देना भी काफी जरूरी होता है. पिछले कुछ सालों के यूपीएससी के पेपर जरूर देखने चाहिए. इससे आप सही दिशा में आगे बढ़ पाएंगे. इसी तरह प्रवीण में सफलता हासिल की.
प्रवीण अन्य कैंडिडेट्स को करंट अफेयर्स पर खास नजर बनाए रखने की सलाह देते हैं. उनके मुताबिक तैयारी में करंट अफेयर्स अहम भूमिका निभाते हैं. प्रवीण के मुताबिक हर कैंडिडेट को अखबार या मैगज़ीन जरूर पढ़नी चाहिए. इससे आपको देश और दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी मिलती रहती है. वे कहते हैं कि सिविल सेवा में कड़ी मेहनत और सही दिशा में प्रयास करने से सफलता मिलती है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story