भारत

स्पा सेंटर पर IAS टीना डाबी की छापेमारी से हड़कंप, नजारा देख हैरान रह गए अफसर

jantaserishta.com
9 Oct 2024 3:21 PM IST
स्पा सेंटर पर IAS टीना डाबी की छापेमारी से हड़कंप, नजारा देख हैरान रह गए अफसर
x
वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल.
बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर की कलेक्टर टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सफाई अभियान में जुटीं कलेक्टर टीना डाबी ने अचानक शहर के एक स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। इस दौरान वहां से 4 लड़कियों और दो लड़कों को पुलिस ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। डाबी के स्पा सेंटर में पहुंचते ही भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
नवो बाड़मेर अभियान के तहत शहर के चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे तक सफाई अभियान चलाया जा रहा था। नेशनल हाईवे 68 के किनारे जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी चामुंडा चौराहे के पास पहुंचे। अचानक एक स्पा सेंटर के संचालक ने हड़बड़ाकर दरवाजा बंद कर दिया। यह देखकर कलेक्टर को शक हुआ तो अधिकारियों के साथ वह स्पा सेंटर पर पहुंच गई। उन्होंने दरवाजा खोलने को कहा लेकिन ऐसा नहीं किया गया।
काफी देर तक जब संचालक ने दरवाजा नहीं खोला तो गेट तोड़कर अधिकारी अंदर पहुंचे। इसके बाद स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियां इधर-उधर भागने लगे। लड़कियों ने अपना चेहरा तौलिए से ढंक लिया तो एक लड़की फूट-फूटकर रोने लगी। स्पा सेंटर के अलग-अलग कमरों से 6 लड़के-लड़कियां पकड़े गए। पुलिस इन्हें कोतवाली ले गई।
गौरतलब है कि शहर के लोग अक्सर स्पा सेंटर में देह व्यापार का आरोप लगाकर इन्हें बंद करने की मांग कर चुके हैं। कुछ मौकों पर पुलिस ने कार्रवाई भी की है। हाल ही में बाड़मेर की कलेक्टर बनीं टीना डाबी ने जिस तरह सक्रियता से काम करना शुरू किया है, उसकी खूब चर्चा होती है। हाल ही में उन्होंने गंदगी को लेकर एक दुकानदार को फटकार लगाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story