भारत

चर्चा में आईएएस टीना डाबी, पति के साथ गोवा में दिखीं

jantaserishta.com
3 July 2022 10:45 AM IST
चर्चा में आईएएस टीना डाबी, पति के साथ गोवा में दिखीं
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: आईएएस टीना डाबी (Tina Dabi) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर उन्होंने पति प्रदीप गवांडे (Pradeep Gawande, IAS) के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. तस्वीरों में ये IAS कपल गोवा में एन्जॉय करता हुआ नजर आ रहा है. टीना ने कुछ वक्त पहले ही प्रदीप गवांडे संग दूसरी शादी रचाई है.

टीना डाबी ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी का एल्बम भी शेयर किया था. अब उन्होंने गोवा के बीच पर पति के साथ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टेटस पर लगाई हैं. टीना ने पति प्रदीप गवांडे की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- Love Of My Life.
बता दें कि प्रदीप गवांडे राजस्थान पुरातत्व विभाग के डायरेक्टर हैं. वहीं, टीना डाबी राजस्थान सरकार में संयुक्त सचिव वित्त (कर) के पद पर तैनात हैं. दोनों ने 20 अप्रैल को शादी की थी.
शादी से पहले टीना ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. हालांकि, शादी के बाद वो सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई हैं.


कुछ समय पहले टीना की IAS बहन रिया डाबी ने शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसमें टीना की शादी, मेहंदी, संगीत सेरेमनी की झलक दिखाई दी थी. वीडियो में टीना डाबी अपनी बहन और दोस्तों के साथ डांस करते हुए भी नजर आ रही थीं.
मालूम हो कि साल 2018 में आईएएस अतहर आमिर और आईएएस टीना डाबी की शादी हुई थी. लेकिन 2021 में उनका तलाक हो गया. हालांकि, अतहर आमिर भी अब अपने निजी जीवन में आगे बढ़ने जा रहे हैं. बीते दिन आईएएस अतहर (Athar Aamir khan, IAS) ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सगाई की जानकारी दी.
अतहर आमिर ने मेहरीन काजी (Mehreen Qazi) से सगाई कर ली. सगाई के बाद IAS अतहर आमिर ने इंस्टाग्राम पर अपनी मंगेतर मेहरीन काजी के साथ तस्वीर शेयर की है. अतहर अभी श्रीनगर स्मार्ट सिटी के सीईओ हैं, जबकि मेहरीन पेशे से एक डॉक्टर हैं.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story