भारत

दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, छोटी बहन आईएएस अफसर ने शेयर की ये तस्वीर

jantaserishta.com
3 April 2022 12:38 PM IST
दोबारा शादी करने जा रहीं IAS टीना डाबी, छोटी बहन आईएएस अफसर ने शेयर की ये तस्वीर
x

नई दिल्ली: IAS टीना डाबी और प्रदीप गवांडे 22 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. वेडिंग और रिसेप्शन वेन्यू फाइनल हो चुका है. इस बीच टीना की छोटी बहन रिया डाबी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है. तस्वीर में रिया टीना डाबी और उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे के साथ नजर आ रही हैं. रिया खुद भी एक IAS अधिकारी हैं.

रिया डाबी द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. रिया ने तस्वीर को 'Happy Memories' कैप्शन के साथ शेयर किया है, जिसमें वो अपनी बहन टीना डाबी और उनके होने वाले पति IAS प्रदीप के साथ नजर आ रही हैं.
टीना और प्रदीप की शादी 20 अप्रैल 2022 को होगी और वेडिंग रिसेप्शन 22 अप्रैल को है. इनकी शादी का रिसेप्शन जयपुर के एक लग्जरी होटल में होगा. टीना और प्रदीप दोनों ही IAS अधिकारी हैं और राजस्थान में पोस्टेड हैं. टीना की बहन रिया डाबी को भी राजस्थान कैडर मिला हुआ है.
बता दें कि टीना डाबी यूपीएससी टॉपर हैं. वर्तमान में टीना डाबी राजस्थान सरकार के संयुक्त सचिव (फाइनेंस) का पद संभाल रही हैं. टीना के सोशल मीडिया पर अच्छे खासे फॉलोअर्स हैं. वहीं उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय राजस्थान के पद पर तैनात हैं. गवांडे महाराष्ट्र के मूल निवासी हैं, साथ ही एक डॉक्टर भी हैं. UPSC Exam पास करने से पहले उन्होंने MBBS की डिग्री हासिल की थी.
जबकि टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने यूपीएससी में 15वीं रैंक हासिल की थी. वो भी एक आईएएस अधिकारी हैं और राजस्थान में ही पोस्टेड हैं. रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बीते दिन ही उन्होंने टीना और प्रदीप संग अपनी एक तस्वीर शेयर की है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story