भारत

IAS तपस्या परिहार ने शादी में कन्यादान करवाने से किया इनकार, पढ़े पति-पत्नी का बयान

jantaserishta.com
18 Dec 2021 3:26 PM IST
IAS तपस्या परिहार ने शादी में कन्यादान करवाने से किया इनकार, पढ़े पति-पत्नी का बयान
x

UPSC Topper Tapasya Parihar: यूपीएससी एग्जाम में 23वीं रैंक प्राप्त करने वाली आईएएस ऑफिसर तपस्या परिहार की शादी चर्चा में हैं. इस शादी में तपस्या ने कन्यादान कराने से मना कर दिया. उन्होंने अपने पिता से कहा कि मैं दान की चीज नहीं हूं, आपकी बेटी हूं. उन्होंने IFS ऑफिसर गर्वित गंगवार से शादी की है.

IAS तपस्या का कहना है कि विवाह दो परिवार करते हैं, तो फिर छोटा या बड़ा या ऊंचा नीचा होना सही नहीं है. क्यों किसी का दान किया जाए. उन्होंने कहा कि जब मैं शादी के लिए तैयार हुई तो मैने भी परिवार में चर्चा कर कन्यादान की रस्म को शादी से दूर रखा.
वहीं उनके IFS पति ऑफिसर गर्वित गंगवार कहते हैं कि शादी के बाद क्यों किसी लड़की को बदलना होता है. चाहे मांग भरने की बात हो या कोई ऐसी परंपरा जो ये सिद्ध करे कि लड़की शादीशुदा है. ऐसी रस्में लड़के के लिए कभी लागू नहीं होती और इस तरह की मान्यताओं को हमें धीरे-धीरे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए.
तपस्या परिहार का जन्म मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के जोबा गांव में हुआ था. उन्होंने स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की इसके बाद उन्होंने पुणे स्थित इंडियन लॉ सोसायटी कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की. तपस्या ने दिल्ली में रह कर UPSC एग्जाम की तैयारी की. यूपीएससी एग्जाम के पहले प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिली लेकिन दूसरे प्रयास में उन्होंने आईएएस एग्जाम पास कर लिया. इस एग्जाम में उन्होंने 23वीं रैंक हासिल की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story