भारत

IAS के बेटे ने की आत्महत्या, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

jantaserishta.com
26 Dec 2021 1:23 PM IST
IAS के बेटे ने की आत्महत्या, बिल्डिंग से कूदकर दी जान
x
ये घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है.

नई दिल्ली: दिल्ली सीडब्ल्यूजी गांव (CWG village) निवासी 15 साल के लड़के ने इमारत की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. लड़के ने जिस वक्त ये खौफनाक कदम उठाया, उसके माता-पिता मयूर विहार बाजार में थे और लड़का घर पर अकेला था.

हादसे के बाद आनन-फानन में पड़ोसियों द्वारा उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. ये घटना शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है.
क्राइम टीम और एफएसएल टीम ने मौके का मुआयना किया है. अभी तक किसी गड़बड़ी की आशंका नहीं है और आगे की जांच जारी है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से परेशान था. जिसका बीते सितंबर से ही इलाज चल रहा था.
गौरतलब है कि इन दिनों कई छोटे बड़े कारणों से युवाओं द्वारा इस तरह के कदम उठाने की वारदातें सामने आ रही हैं. हाल ही में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की के कथित रूप से खुदकुशी का मामला सामने आया था. ये मामला चेन्नई के बाहरी इलाके का था. इस लड़की का सुसाइड नोट बेहद भावुक करने वाला था.
सुसाइड नोट में उसने लिखा था- 'न तो शिक्षकों पर भरोसा करो और न ही रिश्तेदारों पर...लड़कियों के लिए बस अब मां की कोख और कब्र ही सुरक्षित रह गई है'. 'Stop Sexual Harrasment' इन शब्दों के साथ इस नोट की शुरूआत होती है. लड़की ने पत्र में लिखा था कि अब और बर्दाश्त वो नहीं कर सकती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story