भारत

IAS प्रमोशन जल्द, राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अफसरों के नाम

Nilmani Pal
8 May 2026 6:55 AM IST
IAS प्रमोशन जल्द, राज्य प्रशासनिक सेवा के 35 अफसरों के नाम
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा (PCS) के अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्र सरकार ने चयन वर्ष 2025 के लिए उत्तर प्रदेश को आईएएस (IAS) संवर्ग की 35 रिक्तियां आवंटित की हैं। इन पदों पर राज्य सिविल सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति दी जाएगी। मुख्य रूप से वर्ष 2010, 2011 और 2012 बैच के पीसीएस अफसरों के नामों पर इस पदोन्नति के लिए गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

केंद्र सरकार हर साल राज्यों के लिए आईएएस कैडर में पदोन्नति का कोटा निर्धारित करती है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में पीसीएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता साफ हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्ष 2010 बैच में 8, 2011 बैच में 21 और 2012 बैच में 41 पीसीएस अधिकारी कार्यरत हैं। हालांकि, रिक्तियां 35 ही हैं, इसलिए वरिष्ठता और सेवा रिकॉर्ड के आधार पर चयन किया जाएगा। नियुक्ति विभाग ने इस प्रक्रिया को गति देने के लिए अधिकारियों से उनका पूरा ब्योरा और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (ACR) मांग ली है। नियुक्ति विभाग नियमानुसार एक पद के सापेक्ष तीन नामों का पैनल तैयार करता है। इन नामों को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) को भेजा जाता है। आयोग पहले चरण में अधिकारियों के सेवा रिकॉर्ड, सतर्कता जांच (Vigilance Clearance) और किसी भी लंबित विभागीय जांच का बारीकी से परीक्षण करता है। यदि किसी अधिकारी के खिलाफ कोई गंभीर शिकायत या कमी पाई जाती है, तो उसे पैनल से बाहर किया जा सकता है।

सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद, यूपीएससी विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की तारीख तय करता है। इस समिति में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) और केंद्र सरकार के प्रतिनिधि शामिल होते हैं। डीपीसी की मुहर लगने के बाद ही अंतिम चयन सूची जारी की जाती है।


Next Story