भारत

IAS पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ी, एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज

Nil dhankar
28 Sept 2022 6:30 AM IST
IAS पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ी, एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा इलाज
x

रांची। झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल की तबीयत बिगड़ गई है। सांस लेने में दिक्कत और सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात उन्हें होटवार जेल से रांची रिम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। उनका इलाज कार्डियोलॉजी विभाग में चल रहा है। पूजा सिंघल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार जेल में बंद थीं। जैसे ही उन्होंने तबीयत खराब होने की सूचना दी। उन्हें आनन फानन में जेल से रांची रिम्स पहुंचाया गया। वह चलने में भी असमर्थ नजर आ रही थीं। उन्हें व्हील चेयर पर बैठाकर अस्पताल के इलाज कक्ष तक पहुंचाया गया।

कार्डियोलॉजी विभाग में डाक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डाक्टरों की सलाह पर कई तरह की जांच की गई। वह चलने फिरने में पूरी तरह असमर्थ हैं। अपने पैरों पर खड़ा तक नहीं हो पा रही हैं। उनकी तबीयत खराब होने की सूचना के बाद उनके पति अभिषेक झा और अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं।


Next Story