भारत

IAS अफसर का पति विदेशी लड़की के साथ होटल रूम में पकड़ाया, दंग रह गई पुलिस

jantaserishta.com
31 March 2024 9:52 PM IST
IAS अफसर का पति विदेशी लड़की के साथ होटल रूम में पकड़ाया, दंग रह गई पुलिस
x
बड़ी खबर
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हलचल मचा दी है. पूरे सूबे में एक महिला आईएएस अफसर के पति के करतूतों के बारे में चर्चा हो रही है. उस जनाब को एक होटल में एक विदेशी महिला के साथ रंगरलियां मनाते हुए धरा गया है. फिलहाल लुधियाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. इस मामले की जांच की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस को सूचना मिल रही थी कि सराभा नगर के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है. यहां अक्सर कुछ लोग देशी-विदेशी लड़कियों के साथ आते-जाते देखे जाते हैं. यहां तक कि नकली आईडी पर लोगों को कमरे किराए पर दिए जाते हैं. बीते शुक्रवार को भी स्थानीय लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग होटल में विदेशी लड़की के साथ दाखिल हुए हैं.
इसके बाद पुलिस ने देर रात लुधियान के पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के गेट के सामने स्थित होटल में छापा मार दिया. वहां से दो पुरुष और दो महिला को रंगे हाथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ लिया गया. पूछताछ में पता चला कि एक पुरुष की पत्नी पंजाब में आईएएस अफसर हैं. पुलिस ने उनको फोन करके इस मामले की सूचना दी, तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए कह दिया. पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.
बताते चलें कि पिछले साल सितंबर में भी इसी इलाके से पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था. पुलिस को सूचना मिली थी कि सराभा नगर इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. यूनिसेक्स डे स्पा सेंटर के मालिक इंद्रजीत सिंह, मैनेजर पल्लवी हांडा और एजेंट किरतप्रीत कौर सेंटर में अपने ग्राहकों के लिए लड़कियों की सप्लाई कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मार दिया.
एडीसीपी (अपराध) रूपिंदर कौर सरां ने बताया था कि एंटी नारकोटिक्स सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर पर छापा मारा था. पुलिस ने मौके से मालेरकोटला के मो दिलशाद, राशिद, मॉडल टाउन एक्स के गुरमनप्रीत सिंह, मेहरबान के सोहम कुमार, पुनीत नगर के अमित वर्मा, थरीके की पल्लवी हांडा और अमृतसर की किरतप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया था. यहां पुलिस देहव्यापार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story