भारत

करप्शन केस में पकड़े गए IAS अफसर चर्चा में, सोने की ईंटें मिले, जानें बड़ी बातें

jantaserishta.com
26 Jun 2022 9:29 AM IST
करप्शन केस में पकड़े गए IAS अफसर चर्चा में, सोने की ईंटें मिले, जानें बड़ी बातें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

चंडीगढ़: चंडीगढ़ में IAS अधिकारी संजय पोपली के बेटे कार्तिक पोपली की मौत का मामला उलझता जा रहा है. एक तरफ संजय और उनकी पत्नी का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या की गई है तो वहीं पंजाब विजिलेंस टीम ने इस मामले में अपनी सफाई दी है. विजिलेंस का कहना है कि कार्तिक के सुसाइड से हमारा कोई लेना देना नहीं है. बता दें कि विजिलेंस टीम ने चंडीगढ़ से भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारी संजय पोपली को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था.

IAS अधिकारी संजय पोपली के घर विजिलेंस रेड के दौरान उनके बेटे की मौत पर विजिलेंस ने सफाई देते हुए कहा है कि कार्तिक पोपली के सुसाइड से विजिलेंस का कोई लेना देना नहीं है. विजिलेंस के DSP अजय कुमार ने बताया कि जो आरोप लग रहे हैं, वो आधारहीन हैं. उन्होंने कहा कि कार्तिक के सुसाइड का दुख उन्हें भी है.
विजिलेंस के डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि संजय पोपली के घर से भारी मात्रा में रिकवरी की गई है. उन्होंने बताया कि संजय पोपली के बयान के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने उनके आवास पर छापेमारी कर उनके घर के स्टोररूम में छिपा सोना, चांदी और मोबाइल फोन बरामद किया है. बरामद हुए सामान में 12 किलो सोना, जिसमें 9 सोने की ईंटें, 49 सोने के बिस्कुट और 12 सोने के सिक्के शामिल हैं, जबकि 3 किलो चांदी में 3 चांदी की ईंटें और 18 चांदी के सिक्के शामिल हैं. इसके अलावा चार नए आईफोन, सैमसंग फोल्ड फोन, दो सैमसंग वॉच भी बरामद किए गए हैं.
आईएएस अधिकारी संजय ने विजिलेंस की टीम पर आरोप लगाया है कि विजिलेंस के अधिकारियों ने ही उनके बेटे की हत्या की है. मैं इसका गवाह हूं. वहीं, कार्तिक पोपली की मां ने कहा, "उन्होंने मेरे बच्चे को प्रताड़ित किया और उसे मार डाला. उन्होंने सबूत के लिए मेरी घरेलू सहायिका को भी प्रताड़ित किया. मुख्यमंत्री के दवाब में विजिलेंस ब्यूरो और डीएसपी लोगों को मार रहे हैं."
संजय पोपली के एक रिश्तेदार अनु प्रीत कुलार ने आरोप लगाया कि विजिलेंस टीम ने ही कार्तिक पोपली की हत्या की है. उन्होंने बताया कि विजिलेंस टीम ने संजय पोपली से कुछ साइन करने के लिए कहा और अगर नहीं किया तो उनके बेटे के लिए अच्छा नहीं होगा. उन्होंने अधिकारी को एक कमरे में बंद कर दिया और बेटे को ऊपर ले गए. हम नीचे खड़े थे और कुछ देर बाद हमें गोलियों की आवाज सुनाई दी. विजिलेंस टीम ने उसकी हत्या कर दी.
चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल ने कहा कि लड़के ने कथित तौर पर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खुद के सिर में गोली मार ली. एसएसपी ने कहा, "विजिलेंस टीम पूछताछ के लिए आईएएस संजय पोपली के घर पहुंची थी और गोली चलने की आवाज सुनी. उन्होंने महसूस किया कि उनके बेटे ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली.
आईएएस अधिकारी को 20 जून को नवांशहर में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के लिए निविदाओं की मंजूरी के लिए एक फीसदी कमीशन के रूप में 7 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अधिकारी के साथ उनके साथी संदीप वत्स को भी जालंधर से गिरफ्तार किया गया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story