भारत

द कश्मीर फाइल्स पर बयान देकर चर्चा में आए IAS अफसर नियाज खान, अब ओवैसी पर कसा तंज

jantaserishta.com
20 March 2022 6:37 PM IST
द कश्मीर फाइल्स पर बयान देकर चर्चा में आए  IAS अफसर नियाज खान, अब ओवैसी पर कसा तंज
x

भोपाल: द कश्मीर फाइल्स पर तल्ख टिप्पणी करने के बाद मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने अब ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर हमला किया है। उन्होंने इस मुद्दे पर उनकी चुप्पी पर सवाल उठए हैं। कहा है कि हमें अरब नहीं भारत मॉडल चाहिए।

द कश्मीर फाइल्स को लेकर अब तक नियाज खान ने मुखर होकर मुस्लिम समुदाय का पक्ष लिया था और उन्हें कीड़े समझे जाने तक की बात कही थी लेकिन अब वे मुस्लिमों के नाम पर राजनीति करने वाले असदुद्दीन ओवैसी की चुप्पी पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने ओवैसी से कहा है कि केवल चुनाव के दौरान ही नहीं बल्कि मानवीय मुद्दों पर भी बोलें। खान ने कहा कि मुस्लिमों को हिंदू भाइयों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एक मजबूत देश बनाना है। हमारा मॉडल अरब नहीं है बल्कि भारत हमारा मॉडल है। यह भूमि हमारी मातृभूमि है।
गौरतलब है कि नियाज खान द कश्मीर फाइल्स पर टिप्पणियों के बाद भाजपा नेताओं के निशाने पर आ गए थे और फिर फिल्म के निर्माता ने भी उन पर निशाना साधा था। प्रदेश की शिवराज सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने तो उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए कार्मिक विभाग को पत्र लिखने की बात भी कही थी और भाजपा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी कुछ इसी तरह की बात कही थी। कई भाजपा नेताओं ने भी उनके बयानों की निंदा की थी। इन नेताओं ने उन्हें नौकरी छोड़कर राजनीति में आने का आमंत्रण तक दे दिया था। इसके बाद फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने नियाज खान से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी और कहा था कि वे उनके साथ मिलकर कश्मीर के लोगों की कैसे मदद की जा सकती है, बात करना चाहते हैं। अग्निहोत्री ने नियाज खान की किताबों की रॉयल्टी पर तंज कसते हुए कहा कि वे भी अपनी किताबों से आने वाली रॉयल्टी कश्मीर के लोगों की मदद में सहयोग के रूप में दे सकते हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story