भारत

IAS अफसर पूजा सिंघल की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने DMO से पूछताछ की

jantaserishta.com
23 May 2022 5:56 PM IST
IAS अफसर पूजा सिंघल की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने DMO से पूछताछ की
x

फाइल फोटो 

रांची: आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. इस कड़ी में सोमवार को साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति (डीएमओ) कुमार और रांची के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) संजीव कुमार से पूछताछ की जा रही है.

ईडी के पदाधिकारियों की तरफ से डीएमओ से कड़ी पूछताछ ईडी के जोनल ऑफिस में कई जा रही है. डीएमओ साहिबगंज किसी निजी कार्यक्रम का हवाला देकर ईडी से बच रहे थे. लेकिन ईडी की ओर से लगातार दबाव बढ़ाया जा रहा था, जिस कारण वो सोमवार को आने को मजबूर हुए. ईडी की ओर से रांची के पूर्व और वर्तमान डीएमओ को भी समन जारी किया गया है. रांची के डीएमओ ईडी ऑफिस पहुंचे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है.
आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े मनरेगा घोटाले की जांच अब खनन तक पहुंच चुकी है. खनन के मामले में सबसे अहम कड़ी साहिबगंज डीएमओ विभूति कुमार को माना जा रहा है. उन्हीं से पूछताछ के आधार पर जांच में कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है. मामले में कई सफेदपोश भी आ सकते हैं. इस पूरे मामले में 6 मई को छापेमारी हुई थी.
मनरेगा घोटाला मामले में आईएएस पूजा सिंघल और उनके करीबियों के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी. जिसमें सीए सुमन कुमार के घर से करोड़ों रुपये बरामद हुए थे. इसके बाद सीए सुमन कुमार को अरेस्ट किया गया. उससे पूछताछ के बाद वरीय आईएएस ऑफिसर पूजा सिंघल को भी ईडी ने अरेस्ट कर लिया था. उसके बाद से ही मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं.
साहिबगंज में 2 ऐसे व्यक्ति को खनन पट्टा दिया गया था जिनका सत्ता के गलियारे में जबरदस्त रसूख है. लिहाजा साहिबगंज डीएमओ से पूछताछ काफी अहम हो जाती है जबकि रांची डीएमओ से पूछताछ इसलिए ईडी कर रही है कि क्योंकि राज्य के सत्ता के सबसे ओहदेदार के नाम भी खनन पट्टा आवंटित हुआ था और मामले अदालतों तक भी जा चुका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story