
न्यूज़ क्रेडिट: asianet
रांची. सीबीएसई 12वीं में निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की बेटी आयुषी पुरवार को करीब 98 प्रतिशत अंक मिले हैं। आयुषी को समाजशास्त्र में 100 प्रतिशत अंक मिले। इसके अलावा अन्य विषयों में 96 फीसदी अंक मिले। आयुषी ने कहा कि जब वह परीक्षा देने जा रही थी तो उसके घर में ईडी की रेड चल रही थी। इसके बावजूद उसने परीक्षा दिया और सफलता पाई। उसने कहा कि मैं अपनी मां की तरह ही आईएएस अफसर बनना चाहती हूं। फिलहाल उन्होंने दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के कॉलेजों में पॉलिटिकल साइंस और साइकोलॉजी से ऑनर्स के लिए अप्लाई किया है और अपना पूरा फोकस इसी पर रखना चाहती हैं। पूजा सिंघल भी अपनी पढ़ाई हमेशा अव्वल रहीं हैं। बता दें कि पूजा सिंघल मनरेगा घोटाले में जेल में बंद हैं, और उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





