भारत

IAS अफसर पूजा सिंघल केस: कंबोडिया का कछुआ मिला, और बढ़ सकती हैं मुश्किलें

jantaserishta.com
26 May 2022 5:17 PM IST
IAS अफसर पूजा सिंघल केस: कंबोडिया का कछुआ मिला, और बढ़ सकती हैं मुश्किलें
x

रांची: झारखंड के बड़े नेताओं और अफसरों का करीबी माने जाने वाला प्रेम प्रकाश प्रवर्तन निदेशालय (ED) की हिरासत में है. रांची में जारी छापेमारी में ईडी को प्रेम प्रकाश के घर से कंबोडिया का कछुआ बरामद हुआ है. एजेंसी ने अधिकारियों ने इस दुर्लभ प्रजाति के कछुए को वन विभाग को सौंप दिया है. फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है.

प्रेम प्रकाश के रांची और बिहार में पांच ठिकानों पर ईडी ने बुधवार को छापेमारी की थी. जिन ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की, उनमें तीन ठिकाने रांची और दो बिहार में हैं. इस कार्रवाई के दायरे में रांची के अरगोड़ा चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट का फ्लैट नंबर-802, अशोक नगर के फिरालयाल नेक्स्ट के सामने ऑफिस और हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित घर भी शामिल हैं. इसके अलावा बिहार के सासाराम और उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ठिकाने पर भी ईडी ने छापा मारा है.
इसके पहले ईडी की छापेमारी के बाद प्रेम प्रकाश रांची से भागने की फिराक में था. लेकिन ईडी को इस बात की भनक लग गई. इसके चलते प्रेम प्रकाश को पकड़कर एजेंसी की टीम उसके घर लेकर आई. बुधवार को प्रेम प्रकाश के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई थी.
गौरतलब है कि प्रेम प्रकाश झारखंड के सत्ता के गलियारे में पीपी के नाम से जाने जाते हैं. कहा जाता है कि सरकार की तरफ से होने वाले हर ट्रांसफर पोस्टिंग में उनकी बातों को अहमियत दी जाती है.शायद ही किसी ट्रांसफर पोस्टिंग में प्रेम प्रकाश की बातों को अनसुना किया जाए. वहीं, कोयले के कारोबार में भी प्रेम प्रकाश का सिक्का चलता है. सरकार कोई भी हो, प्रेम प्रकाश की पैठ हर समय सत्ता के गलियारे रहती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story