भारत

मुख्यमंत्री के OSD बने IAS महेश चंद्र चौधरी

Shantanu Roy
17 Feb 2024 4:58 PM GMT
मुख्यमंत्री के OSD बने IAS महेश चंद्र चौधरी
x
देखें लिस्ट
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के OSD पूर्व IAS महेश चंद्र चौधरी होंगे। राज्य शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। उन्हें 24 दिसंबर 2025 तक संविदा नियुक्ति दी गई है। महेश चंद्र चौधरी 2001 बैच के IAS अधिकारी रहे हैं। पूर्व IAS महेश चंद्र चौधरी किसी भी काम का रिजल्ट देने वाले अधिकारियों में गिने जाते हैं। वे रीवा, ग्वालियर और जबलपुर के संभागीय कमिश्नर के साथ ही जबलपुर और छिंदवाड़ा सहित कई जिलों के कलेक्टर रहे। इसके साथ ही वे राज्य शासन में भी कई अहम पदों पर रहे।





Next Story