भारत

सरकारी आवास पर IAS अफसर चला रहे धर्म परिवर्तन की पाठशाला, धर्मांतरण का लग रहा है आरोप, देखें वीडियो

jantaserishta.com
28 Sept 2021 8:24 AM IST
सरकारी आवास पर IAS अफसर चला रहे धर्म परिवर्तन की पाठशाला, धर्मांतरण का लग रहा है आरोप, देखें वीडियो
x

कानपुर. यूपी में धर्मांतरण केस में मौलाना सिद्दीकी की गिरफ्तारी के बाद धर्म बदलवाने गैंग के खिलाफ चल रही बीजेपी सरकार की कार्रवाई के बीच एक सीनियर आईएएस के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. वीडियो कथित तौर पर यूपीएसआरटीसी अध्यक्ष इफ्तिखारुद्दीन की बताई जा रही हैं. वीडियो में आईएएस धर्मांतरण के फायदे गिनाते नजर आ रहे हैं. कानपुर के कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है. वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने मामले में कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीनियर आईएएस के साथ कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं. वीडियो किसी घर के अंदर शूट की गई है जहां कुछ जमीन पर बैठे लोगों को एक वक्ता संबोधित कर रहा है. कथित वीडियो में सीनियर अधिकारी इफ्तखरुद्दीन इस्लाम में होने के फायदे गिनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में वे कह रहे हैं ऐलान करो दुनिया के इंसानों से कि अल्लाह की बादशाहत और निजामियत पूरी दुनिया में कायम करनी है. एक वीडियो में सीनियर आईएएस ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की किताब का जिक्र करते नजर आते हैं. तो एक वीडियो में वे कहते हैं कि दीन दाखिल होना चाहिए.
वीडियो वायरल होने के बाद कानपुर में कर्मचारी नेता भूपेश अवस्थी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से ट्वीटर और पोर्टल के माध्यम से इस वीडियो के संबंध में शिकायत की. भूपेश अवस्थी इस मामले में कहते हैं कि उन्हें इन वीडियो की जानकारी हुई. सभी में आपत्तिजनक बातें हैं. जो धर्मपरिवर्तन की साजिश भी हो सकती हैं. ये बात पूर्व मंडलायुक्त और वर्तमान यूपीएसआरटीसी चेयरमैन मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन कर रहे हैं. भूपेश अवस्थी ने आगे कहा कि किसी भी अधिकारी को यह अधिकार नहीं है कि वह इस तरह की वीडियो को सोशल मीडिया पर डाले.
वीडियो वायरल होने की खबर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अभी तक उनके पास ऐसी कोई जानकारी नहीं आई है. लेकिन अगर यह सच है तो मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story