भारत

IAS Teena Dabi Marriage: रोमांस करते दिखे IAS कपल, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

jantaserishta.com
31 March 2022 4:40 PM IST
IAS Teena Dabi Marriage: रोमांस करते दिखे IAS कपल, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात
x

नई दिल्ली: IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे की शादी में अब कुछ ही हफ्तों का समय बचा है. इससे पहले वे दोनों सोशल मीडिया पर खुलम-खुला प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं. इंस्टाग्राम स्टेट्स के जरिए दोनों एक-दूसरे के साथ बिताए गए पलों को शेयर कर रहे हैं.

साल 2015 की UPSC Topper टीना डाबी ने एक फोटो शेयर किया है. इसमें उनके साथ उनके होने वाले पति प्रदीप गवांडे भी दिखते हैं. वे दोनों लाल कपड़ों में हैं. और मुस्कुराते हुए एक-दूसरे को देख रहे हैं. फोटो को लेकर टीना ने लिखा है- ऑरेंज जूस और लेमनेड पीते हुए हम गर्मी का मुकाबला कर रहे हैं.
फोटो में टीना के हाथों में लेमनेड है. जबकि प्रदीप ऑरेंज जूस लिए दिखते हैं. वहीं प्रदीप ने भी एक फोटो शेयर किया है. इसमें टीना प्रदीप का गाल खींचते दिख रही हैं. इसे टीना डाबी ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टेट्स में शेयर किया. और लिखा- क्योंकि मुझे तुम्हारे डिंपल से बहुत प्यार है...
बता दें कि टीना डाबी और प्रदीप गवांडे की शादी 20 अप्रैल 2022 को होनी है. इसके बाद 22 अप्रैल को वेडिंग रिसेप्शन होगा. टीना डाबी की ये दूसरी शादी है. वो अपने से 13 साल बड़े IAS अफसर से विवाह के बंधन में बंधने जा रही हैं. प्रदीप और टीना राजस्थान में ही पोस्टेड हैं. प्रदीप पुरातत्व और संग्रहालय विभाग के डायरेक्टर हैं. वहीं टीना वित्त विभाग (टैक्स) के संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं.
इंस्टाग्राम पर टीना काफी पॉपुलर हैं. वहां उनके 14 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वहीं टीना के साथ रिश्ता जुड़ने के बाद इंस्टाग्राम पर प्रदीप के फॉलोअर्स भी काफी तेजी से बढ़े हैं. उन्हें अब 52 हजार से ज्यादा लोग फॉलो कर रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story