भारत

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बनाए गए आईएएस बृजेश कुमार

jantaserishta.com
30 Jun 2023 2:57 PM IST
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ बनाए गए आईएएस बृजेश कुमार
x
ग्रेटर नोएडा: योगी सरकार ने 2 आईएएस अफसरों समेत कई पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी का एसीईओ बनाया गया है। 2004 बैच के आईएएस बृजेश कुमार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण भेजा गया है।
आईएएस योगेंद्र यादव को अपर सचिव कल्याण बनाया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कई पीसीएस के भी ट्रांसफर किए हैं। पीसीएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह को गाजियाबाद में सचिव के तौर पर भेजा गया है। इसके साथ ही विनीत कुमार सिंह को एडीएम गोरखपुर के पद पर भेजा गया है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में इन दिनों आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के लगातार तबादले हो रहे हैं। उसी के चलते अधिकारियों को इधर से उधर किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story