भारत

IAS ब्रजेश मेहरोत्रा बने मुख्यमंत्री के नए मुख्य सचिव

Shantanu Roy
2 March 2024 10:27 PM IST
IAS ब्रजेश मेहरोत्रा बने मुख्यमंत्री के नए मुख्य सचिव
x
बड़ी खबर
पटना। ब्रजेश मेहरोत्रा को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं चैतन्य प्रसाद को नए विकास आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। नई व्यवस्था चार मार्च से प्रभावी होगी। दरअसल, वर्तमान मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ले ली है। राज्य सरकार ने उनका वीआरएस मंजूर भी कर लिया जिसके बाद नए मुख्य सचिव के रूप में ब्रजेश मेहरोत्रा की प्रतिनियुक्ति की गई है।
1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं ब्रजेश मेहरोत्रा
ब्रजेश मेहरोत्रा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर थे। इसके अलावा, उनके पास संसदीय कार्य विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के मुख्य जांच आयुक्त की जिम्मेदारी भी थी।
90 बैच के आइएएस अधिकारी हैं चैतन्य प्रसाद
वहीं वर्तमान विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह को रेरा का अध्यक्ष बनाए जाने के कारण विकास आयुक्त का पद रिक्त हो गया था। अब इस पद पर 90 बैच के आइएएस अधिकारी चैतन्य प्रसाद को लाया गया है। वह वर्तमान में जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर थे। चैतन्य प्रसाद को विकास आयुक्त के साथ अगले आदेश तक राजस्व पर्षद का अध्यक्ष सह सदस्य और जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
Next Story