भारत

आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह की यूपी में एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ी

Admin Delhi 1
19 Feb 2023 12:42 PM IST
आईएएस आन्जनेय कुमार सिंह की यूपी में एक वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ी
x

मुरादाबाद: मुरादाबाद मंडल के मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह की उत्तर प्रदेश में 1 वर्ष के लिए प्रतिनियुक्ति बढ़ा दी गई है।

योगी आदित्यनाथ सरकार के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार व समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के खिलाफ कार्रवाई करने वाले निवर्तमान रामपुर जिला अधिकारी और वर्तमान में मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर आन्जनेय कुमार सिंह 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईएएस हैं। श्री सिंह 16 फरवरी 2015 से उत्तर प्रदेश में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में 8 वर्ष की प्रतिनियुक्ति के बाद बीती 14 फरवरी को प्रतिनियुक्ति की अवधि पूरी होने के बाद आन्जनेय कुमार सिंह अवकाश पर चले गए थे। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति 01 साल बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा था, जिसे देर शाम केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया।

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह अभी अवकाश पर चल रहे हैं और सोमवार को मुरादाबाद पहुंचकर पुनः कमिश्नर का चार्ज लेंगे।

Next Story