भारत

IAS अकादमी निदेशक से बंधक बनाकर करोड़ो की लूट, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार

SHIDDHANT
3 May 2026 11:57 PM IST
IAS अकादमी निदेशक से बंधक बनाकर करोड़ो की लूट, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार
x
हथियारों के बल पर बैंक ट्रांजेक्शन
Bhopal भोपाल: भोपाल में ₹1.89 करोड़ की संगठित लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मास्टरमाइंड प्रियंक शर्मा सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में एक IAS अकादमी के निदेशक को सेमिनार के बहाने बुलाकर बंधक बनाया गया और हथियारों के बल पर उनसे जबरन बैंक ट्रांजेक्शन करवाई गई थी।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने पीड़ित से पहले से परिचय का फायदा उठाकर पूरी योजना तैयार की थी। उन्हें एक कथित सेमिनार में बुलाया गया, जहां पहले से मौजूद गिरोह ने उन्हें बंधक बना लिया और धमकाकर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पूरी रकम ₹1.89 करोड़ की थी, जिसे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में फ्रीज कर दिया।
जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में शामिल लोगों ने दतिया और रीवा से अपने सहयोगियों को बुलाकर गैंग तैयार किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों में से एक ने खुद को एम्स में भर्ती कराने की कोशिश भी की, ताकि पुलिस कार्रवाई से बचा जा सके।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, वाहन और अन्य महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। मामले की जांच अब और गहराई से की जा रही है, जिसमें आरोपी की पत्नी सहित अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। भोपाल पुलिस का कहना है कि यह एक सुनियोजित आपराधिक गिरोह की कार्रवाई थी, जिसका नेटवर्क अन्य स्थानों तक फैला हो सकता है। आगे की जांच में और खुलासे होने की संभावना है।
Next Story