भारत

सेना ने फिर भरी हुंकार: चीन के किया सीमा उल्लंघन, आसमान में गश्त कर रहे भारतीय वायु सेना के जेट

jantaserishta.com
13 Dec 2022 1:55 PM IST
सेना ने फिर भरी हुंकार: चीन के किया सीमा उल्लंघन, आसमान में गश्त कर रहे भारतीय वायु सेना के जेट
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के बीच तनाव बढ़ने के बाद भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जेट विमान अरुणाचल प्रदेश के आसमान में गश्त कर रहे हैं। इस पेट्रोलिंग का मकसद चीनी सेना को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) का उल्लंघन करने से रोकना है।
भारतीय वायुसेना के सूत्रों ने कहा कि चीनी वायु सेना द्वारा हवाई क्षेत्र के उल्लंघन को रोकने के लिए गश्त की जा रही है।
सूत्रों ने कहा कि कई लड़ाकू विमान एलएसी के पास उड़ान भर रहे है।
अरुणाचल प्रदेश में 17,000 फुट ऊंची चोटी पर भारतीय सेना और चीनी पीएलए के बीच 9 दिसंबर को झड़प हुई थी। चीन बार-बार चोटी पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना के सूत्रों ने कहा कि भारत का अरुणाचल की चोटी पर कड़ा और मजबूत नियंत्रण है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार सुबह एनएसए, सेना प्रमुख और सीडीएस के साथ उच्च स्तरीय बैठक की।
ग्राउंड जीरो पर, भारतीय और चीनी दोनों सेनाओं के कमांडरों ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए फ्लैग मीटिंग की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story