भारत
'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी', ऊंचे टावर पर चढ़ी महिला, मची अफरा-तफरी
jantaserishta.com
6 Sept 2025 1:13 PM IST

x
आम तौर पर विवाहित महिलाएं ससुराल को ही अपना घर समझती हैं और वहीं रहकर अपने घर को सजाती और जीवन को संवारती हैं, लेकिन...
मोतिहारी: आम तौर पर विवाहित महिलाएं ससुराल को ही अपना घर समझती हैं और वहीं रहकर अपने घर को सजाती और जीवन को संवारती हैं, लेकिन बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में शनिवार को एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक महिला 'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी' की मांग को लेकर एक ऊंचे टॉवर पर चढ़ गई। इसके बाद क्षेत्र में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।
दरअसल, हरसिद्धि बाजार की रहने वाली एक महिला ससुराल नहीं जाने की ज़िद से लेकर शनिवार को बाजार के एक मोबाइल टॉवर पर अचानक चढ़ गई और वहां से जमकर हंगामा करने लगी। युवती की आवाज गूंजते ही बाजार में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग महिला से उतरने की गुहार लगाते रहे लेकिन उसने एक ही ज़िद कर रखी थी कि वह ससुराल नहीं जाएगी। कुछ लोगों ने जब टॉवर पर चढ़कर उसे उतारने की कोशिश की, तब उसने खुद को गंभीर रूप से क्षति पहुंचाने की धमकी देने लगी।
इसकी सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कोशिश के बाद महिला को टॉवर से उतारने में सफलता पाई। पुलिस अब महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि महिला ने 10 दिन पूर्व एक बच्चे को जन्म भी दिया है।
जानकारी के मुताबिक, उक्त महिला की शादी पिछले साल बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद अन्य दुल्हनों की तरह इसकी भी विदाई हुई। इसके कुछ दिनों बाद जब वह मायके लौटी तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। वह अपने पति के घर यानी ससुराल में रहना नहीं चाहती है। इसी को लेकर परिवार के बीच विवाद गहराता जा रहा था।
बताया जाता है कि इसे लेकर समाज की पंचायत भी बैठी थी, लेकिन महिला अपने ससुराल जाने को राजी नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल महिला को टॉवर से सुरक्षित उतार लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही सही मामला सामने आ सकता है।
Tagsमोतिहारी में ऊंचे टॉवर पर चढी महिलामोतिहारीमोतिहारी न्यूज़Woman climbed high tower in MotihariMotihariMotihari News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





