भारत

'10 करोड़ भी दे तो नहीं दूंगी तलाक' , भारत आई बांग्लादेशी महिला ने पति के सारे इल्जाम किए खारिज

jantaserishta.com
23 Aug 2023 4:41 PM IST
10 करोड़ भी दे तो नहीं दूंगी तलाक , भारत आई बांग्लादेशी महिला ने पति के सारे इल्जाम किए खारिज
x
हनी ट्रैप करके फंसाया गया और इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया.
नोएडा: बांग्लादेश से अपने एक साल के बच्चे को लेकर नोएडा पहुंची सानिया अख्तर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस इस मामले को लगातार सुलझाने का प्रयास कर रही है और दोनों के बीच मध्यस्थता कराई जा रही है।
सानिया अख्तर का कहना है कि वह अपने पति को वापस लेकर जाएगी। जबकि, उसके पति का कहना है कि उसे बांग्लादेश में हनी ट्रैप करके फंसाया गया और इस्लाम कबूल करने पर मजबूर किया गया। सानिया ने अपने पति के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उसका पति उसे एक करोड़ नहीं, बल्कि 10 करोड़ रुपए भी देगा तो भी वह तलाक नहीं देगी। अपने पति के साथ ही रहेगी।
बांग्लादेशी महिला सानिया अख्तर और सौरभकांत तिवारी का मामला काफी पेंचीदा हो गया है। सानिया अख्तर अपने पति को छोड़ने और वापस जाने को भी तैयार नहीं है। जबकि, पति सौरभ ने पत्नी और उसके परिवार वालों पर आरोप लगाया है कि जबरन मारपीट कर बांग्लादेश में उसे इस्लाम धर्म कबूल कराया और उसे हनी ट्रैप में फंसाकर शादी के लिए मजबूर किया।
इस मामले को लेकर सौरभकांत तिवारी ने पुलिस को बताया कि जबरदस्ती उसके साथ मारपीट कर निकाह के कागजों पर साइन कराए गया। अब तक 70 से 80 लाख रुपए महिला ने ले लिए हैं। हालांकि, सानिया ने सारे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए सौरभकांत तिवारी के साथ ही रहने की बात कही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story