भारत

गंगा में मेडल बहाने से मुझको फांसी नहीं मिलेगी: बृजभूषण सिंह

jantaserishta.com
31 May 2023 5:26 PM IST
गंगा में मेडल बहाने से मुझको फांसी नहीं मिलेगी: बृजभूषण सिंह
x

फाइल फोटो

बाराबंकी (आईएएनएस)| भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने महिला पहलवानों के द्वारा मेडल गंगा में बहा देने की चेतावनी पर पलटवार किया है। कहा कि मुझ पर आरोप लगाने वालों गंगा में मेडल बहाने से बृज भूषण को फांसी नहीं मिलेगी।
भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह बाराबंकी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, मैंने कहा था कि अगर एक भी आरोप मेरे ऊपर साबित हो जाएगा तो मैं स्वयं फांसी पर लटक जाऊंगा। आज भी मैं उसी बात पर कायम हूं। कहा कि गंगा पर मेडल बहाने से मुझे फांसी नहीं मिलेगी। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अगर मेरे खिलाफ एक भी आरोप साबित होता है, तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।
भाजपा सांसद ने आगे कहा कि अगर तुम्हारे पास कोई सबूत है तो जाकर पुलिस या अदालत को दो और अदालत मुझें फांसी देगा तो मुझे स्वीकार है। ये इमोशनल ड्रामा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। मामला इतना बढ़ गया है कि अब बात मेडल को गंगा में बहाने तक पहुंच गई है। गौरतलब हो कि मंगलवार को साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान गंगा नदी में अपने ओलंपिक और विश्व पदक विसर्जित करने पहुंचे थे, लेकिन किसान नेताओं के मनाने पर उन्होंने पदक को गंगा नदी में नहीं बहाया। उल्लेखनीय है कि भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story