भारत
'मरते दम तक कभी जींस नहीं पहनूंगी'...बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया
jantaserishta.com
17 March 2024 5:01 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
आगरा : यूपी के आगरा में इन दिनों परामर्श केंद्र पर घरेलू विवाद के अनेक मामले सामने आ रहे हैं। घरेलू मामलों में कुछ ऐसे केस सामने आए हैं जिसने घर के अलावा गांव में बवाल करा दिया। ऐसा ही एक मामला और आया है। दरअसल एक महिला का शादी के कुछ दिन बाद अपने पति से विवाद हो गया। घरेलू झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला अपने मायके चली गई। पत्नी की नाराजगी देखकर उसका पति भी उसे लेने नहीं पहुंचा। इस पर पत्नी को गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया। वह सीधे पुलिस के पास आ गई। पुलिस उसे लेकर ससुराल पहुंची। महिला ने जींस-टॉप पहन रखा था। महिला के पहनावे को देखकर गांव में बतंगड़ बन गया। गांव में कानाफूसी शुरू हो गई। छोटे से मामले ने गांव के अंदर बवाल करा दिया। शनिवार को इस विवाद का भी निस्तारण कराया गया।
परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्ष आए थे। काउंसलर ने दोनों की बात सुनी। विवाद की वजह मामूली थी। बाद में उसने बड़ा रूप लिया। जगदीशपुरा क्षेत्र निवासी युवती की शादी वर्ष 2023 में मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी में विवाद हुआ। तीन महीने पहले पत्नी मायके आकर रहने लगी। पति बुलाने नहीं आया तो पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के साथ गांव पहुंची। उस दौरान उसने जींस टॉप पहन रखा था। पति को यह बात चुभ गई। गांव में लोगों ने तरह-तरह की बातें बनाईं। उसे लगा कि सामाजिक रूप से उसकी बेइज्जती हो गई। वह पत्नी को साथ रखने का तैयार नहीं था। पति ने अपनी पीड़ा बताई। पत्नी ने यह सुना तो उसने वादा किया कि मरते दम तक कभी जींस नहीं पहनेगी। उसे नहीं पता था कि जींस पहनकर पुलिस लेकर आने पर बात इतनी बढ़ जाएगी। पत्नी के झुकने पर पति भी झुक गया। समझौता हो गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





