भारत
नौकरी लगवा दूंगा...ऐसा कह ठगी करने वाले का खुलासा हुआ
jantaserishta.com
24 Oct 2022 10:00 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
एक युवक को फर्जी वीजा और ओमान का टिकट देकर 80 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
सहजनवां: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक को फर्जी वीजा और ओमान का टिकट देकर 80 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। जब युवक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा तो उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला। जिसके बाद उसने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी पर जालसाजी और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विजय प्रताप सिंह सहजनवां थाना क्षेत्र के डोमहर के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अजीज मोतीराम अड्डा रहने वाला है। वह और उसके साथी मिलकर विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर लोगों के साथ ठगी का काम करते हैं। अजीज लोगों का फर्जी वीजा बनवाता है। विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अजीज ने ओमान में ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिया। इसके बाद उसने फर्जी वीजा और टिकट थमा दिया।
जब विजय प्रताप सिंह वीजा और टिकट के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे तो पता चला कि वीजा फर्जी है। तब उन्हें अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने सहजनवां थाना में अजीज पुत्र मोहम्मदीन निवासी मोतीराम अड्डा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





