भारत

मैं विधानसभा चुनाव लडूंगा: कमलनाथ

jantaserishta.com
10 Feb 2023 1:53 PM IST
मैं विधानसभा चुनाव लडूंगा: कमलनाथ
x

फाइल फोटो

शिवपुरी (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा है कि वे विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे, उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। बीते रोज कथित तौर पर सामने आए एक बयान के बाद से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कमल नाथ ने अगला चुनाव न लड़ने का मन बनाया है। इन चर्चाओं के सवाल पर कमल नाथ ने कहा कि उन्होंने यह कभी नहीं कहा कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। हां, इतना जरूर है कि पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्थानीय उम्मीदवार को लेकर बात हुई थी।
उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उदाहरण के तौर पर मुझे ही लीजिए, सबसे ज्यादा तकलीफ तो मुझे ही है क्योंकि मैं वैसे सौसर का निवासी हूं, मेरा गांव सौसर विधानसभा में आता है मगर छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ता हूं, सौसर के लोग मुझसे सवाल भी करते हैं आप छिंदवाड़ जाकर चुनाव क्यों लड़ते हैं।
बीते रोज पत्रकारों के सवाल के जवाब का ब्यौरा देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि वे तय करेंगे कि कहां से चुनाव लडूंगा। मेरा यह जवाब तब था जब पत्रकारों ने पूछा कि आप चुनाव कहां से लड़ेंगे और स्थानीय उम्मीदवार की बात की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story