भारत

मुझे राजीव गांधी की हत्या के प्रयास की जानकारी नहीं थी: नलिनी

jantaserishta.com
13 Nov 2022 5:52 PM IST
मुझे राजीव गांधी की हत्या के प्रयास की जानकारी नहीं थी: नलिनी
x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी एस. नलिनी ने कहा है कि उसे पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या के प्रयास की जानकारी नहीं थी। उसने यह टिप्पणी रविवार को मीडियाकर्मियों से बात करते हुए की। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हत्या के मामले में सभी छह दोषियों को रिहा किए जाने के आदेश के बाद राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी मानी गई नलिनी को शनिवार को तमिलनाडु के वेल्लोर केंद्रीय जेल से रिहा कर दिया गया।
नलिनी ने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी के परिवार से मिलना चाहती है। उसने कहा कि उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि राजीव गांधी की हत्या की जा रही है। वह वास्तव में राजीव गांधी की हत्या से दुखी थी।
उसने संवाददाताओं से कहा कि वह इसके बाद एक सामान्य जीवन जीना चाहती है। जब उससे पूछा गया कि क्या वह चेन्नई में रहेगी या अपनी बेटी के साथ लंदन में, तो उसने कहा कि अभी इस पर फैसला करना है।
गौरतलब है कि नलिनी, उनके पति मुरुगन उर्फ श्रीहरन, शांतन, रॉबर्ट पायस, जयकुमार और रविचंद्रन को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद वेल्लोर, पुझल और मदुरै जेलों से रिहा कर दिया गया।
सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले मई 2022 में एक अन्य दोषी ए.जी. पेरारिवलन को उसकी मां द्वारा लंबी कानूनी लड़ाई के बाद जेल से रिहा करने का आदेश दिया था।
अदालत ने तब राजीव गांधी हत्याकांड में उसके 30 साल लंबी कैद की सजा काटने पर विचार किया। सुप्रीम कोर्ट ने नलिनी और अन्य पांच दोषियों को रिहा करते हुए कहा था कि पेरारिवलन को मिला न्याय अन्य दोषियों को भी दिया जाना चाहिए और सभी छह को शनिवार को ही जेल से रिहा कर दिया गया।
चार श्रीलंकाई - शांतन, मुरुगन, रॉबर्ट पायस और जयकुमार जेल से रिहा होने के बाद श्रीलंकाई शरणार्थियों के साथ तिरुचि पुनर्वास केंद्र में रह रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story