भारत

मैं जेएनयू की 'टुकड़े-टुकड़े' वाली छवि ठीक करना चाहती हूं: VC शांतिश्री

jantaserishta.com
13 April 2022 4:18 PM IST
मैं जेएनयू की टुकड़े-टुकड़े वाली छवि ठीक करना चाहती हूं: VC शांतिश्री
x

नई दिल्ली: जेएनयू में हाल ही में हुई हिंसा के बाद बाद यूनिवर्सिटी की वीसी का बयान सामने आया है. वीसी शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने कहा कि मैं जनता की इस धारणा को ठीक करना चाहती हूं कि हम 'टुकड़े-टुकड़े...' हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. पदभार संभालने के बाद मैंने किसी को भी इस तरह की बात करते नहीं देखा.

उन्होंने कहा कि जेएनयू एक स्वतंत्र विश्वविद्यालय है. हम व्यक्तियों की पसंद का सम्मान करते हैं. युवा लोगों की राय है और हम विविधता और असहमति की सराहना करते हैं. लेकिन इसे हिंसा के जरिये खत्म नहीं होने देंगे.
वीसी ने कहा कि रामनवमी हवन किया जाए या नहीं और खाने के मेन्यू को लेकर विवाद खड़ा हो गया. ये दो ग्रुप्स के बीच का मामला है. प्रॉक्टोरियल जांच का आदेश दिया गया था और हम रिपोर्ट इंतजार कर रहे हैं, यह एक निष्पक्ष जांच होगी.
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार को छात्र संगठन एबीवीपी और लेफ्ट कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि झड़प यूनिवर्सिटी के कावेरी हॉस्टल में हुई. इसमें दोनों संगठनों के छात्र घायल हुए. जानकारी के मुताबिक, ये पूरा विवाद रामनवमी की पूजा और नॉनवेज विवाद को लेकर हुआ. विवाद के बाद जेएनयू के कैंपस के गेट को बंद कर दिया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story