अपमानित महसूस किया, सोनिया गांधी को मैंने कह दिया था कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं: कैप्टन अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान एक बार फिर से शुरू हो गया है. 40 विधायकों के मोर्चा खोलने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही उनके मंत्रिमंडल ने भी इस्तीफा सौंप दिया. वह 20 विधायकों और अधिकतर पंजाब के सांसदों के साथ राजभवन पहुंचे हैं. इसके बाद राजभवन के बाहर से मीडिया को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार यह हुआ है. इससे वह अपमानित महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सुबह ही इस्तीफा देने का फैसला कर लिया था और इसकी जानकारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी दे दी थी.
यह तीसरी बार हो रहा था MLA की मीटिंग हो रही थी,इससे अपमानित महसूस कर रहा था। इसी कारण इस्तीफ़ा दिया। पार्टी को जिसपर भरोसा हो उन्हें मुख्यमंत्री बनाए। भविष्य की राजनीति आगे तय होगी,अपने लोगों से बात कर।
— Narendra nath mishra (@iamnarendranath) September 18, 2021
-अमरिंदर सिंह
पंजाब के CM पद से इस्तीफ़ा देने के बाद @capt_amarinder ने कहा,आज सुबह ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात हुई थी। उन्हें जानकारी दी थी कि आज मैं अपने पद से इस्तीफ़ा दे रहा हूं। हाईकमान को मेरे ऊपर सरकार नहीं चला पाने का संदेह था।सभी समर्थकों से बात कर भविष्य का फ़ैसला लूंगा.
— Rahul Sampal राहुल संपाल (@sampalrahul) September 18, 2021
I feel humiliated by the way talks transpired. I spoke with the Congress president this morning, told them that I will be resigning today... This is the third time in recent months in meeting MLAs... which is why I decided to quit..:Amarinder Singh after resigning as Punjab CM pic.twitter.com/rFojYU51or
— ANI (@ANI) September 18, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





