भारत

मैंने अनिल एंटनी को अपने बेटे की तरह बढ़ाया: शशि थरूर

jantaserishta.com
12 April 2024 2:30 PM IST
मैंने अनिल एंटनी को अपने बेटे की तरह बढ़ाया: शशि थरूर
x

फाइल फोटो

तिरुवनंतपुरम: तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस के वर्तमान सांसद व पार्टी उम्मीदवार शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में अनिल एंटनी को अपनेे बेटे की तरह बढ़ावा दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी के बेटे अनिल एंटनी केरल की पथानामथिट्टा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हैं।
शशि थरूर ने कहा,“मैंने अनिल को अपने बेटे की तरह प्रमोट किया और अब वह जो भाषा बोलता है, उसे सुनकर मैं अवाक हूं। कांग्रेस पार्टी में ऐसी संस्कृति नहीं है। काश वह अपने पिता एंटनी के प्रति अधिक सम्मान दिखाते और प्रेम से बात करते। यह उन्हें तय करना है और आपको उनसे पूछना है कि वह ऐसा क्यों बोलते हैं।” थरूर ने शुक्रवार को यहां एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, "पथानामथिट्टा में हार के बाद अनिल को कुछ चीजों का एहसास होगा।"
लगातार चौथी जीत का लक्ष्य लेकर चल रहे थरूर ने कहा कि स्थिति वैसी ही है, जैसी 2019 के चुनाव में थी और उससे पहले भी थी। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही है। उन्होंने कहा,“लोकसभा के लिए यह मेरा आखिरी चुनाव है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं राजनीति छोड़ दूंगा, मैं यहीं रहूंगा। थरूर ने कहा, मैं अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हूं। थरूर का मुकाबला केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर और पूर्व सांसद व सीपीआई के वरिष्ठ नेता पन्नियन रवींद्रन से है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story