भारत
'मैंने अपनी पत्नी को मार डाला'...पुलिस कंट्रोल रूम में फोन आते ही हड़कंप
jantaserishta.com
12 Oct 2024 11:56 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
लोकेशन भेज खुद बुलाई पुलिस.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक महिला की हत्या से सनसनी मच गई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर तीन बजे पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ. गुस्साए पति ने कैंची से गला रेतकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर कहा मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मौके से ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया.
यह घटना एयरपोर्ट थाना क्षेत्र आशापूर्णा नैनो मैक्स कॉलोनी में हुई. आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी फोन पर खूब बात करती थी. जिसके चलते उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा होता था. जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी घर के बाहर कैंची हाथ में लेकर बैठा था. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और को शव पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में भेजा दिया गया.
पुलिस ने बताया कि पति के शक की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था. आरोपी सूरज को पत्नी रेखा का फोन पर बात करना पसंद नहीं था. जिसकी वजह से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था. दो दिन पहले रेखा अपने मायके गई थी, लेकिन शुक्रवार को जब वह घर लौटी तो दोनों के बीच बहस होने लगी, जिसके बाद सूरज ने उसकी हत्या कर दी.
मृतका रेखा का परिवार कुड़ी भगतासनी में रहता है और उन्हें घटना की जानकारी दी गई. रेखा का सूरज के साथ यह दूसरा विवाह था, जो पिछले साल नवंबर में हुआ था. शुरू में दोनों कुड़ी क्षेत्र में रहते थे, लेकिन ससुराल से अनबन के चलते आशापूर्णा कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे. पुलिस ने बताया कि सूरज डॉग केयर सेंटर में काम करता है, जबकि रेखा घरेलू काम करती थी. रेखा के परिवार ने सूरज पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





