भारत
'हत्या कर दी मैंने उसकी'...ऐसा कहते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा, गुमराह कर रहा
jantaserishta.com
16 March 2025 5:20 PM IST

x
फैली सनसनी.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर थाने में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पुलिस के सामने खुद को आत्मसमर्पण करते हुए चौंकाने वाला दावा किया. युवक ने कहा कि उसने एक लड़की की हत्या कर दी है.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक ने गोमती नगर थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने हत्या कर दी. युवक के इस सनसनीखेज बयान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गोमती नगर एसीपी विनय कुमार द्विवेदी और थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हुए.
युवक ने पुलिस को जिस स्थान पर लड़की की लाश होने की जानकारी दी, वहां पहुंचने पर पुलिस को कोई शव नहीं मिला. हालांकि, रेलवे ट्रैक के पास जंगल में एक दुपट्टा जरूर बरामद किया गया, जिसे आरोपी ने हत्या के समय इस्तेमाल करने का दावा किया है. पुलिस ने दुपट्टे को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत हिरासत में ले लिया और उससे गहराई से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि जब तक लड़की का पता नहीं चलता, तब तक तलाश जारी रहेगी. वहीं, एसीपी गोमती नगर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच को तेज कर दिया है. पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





