भारत
'अनाज की बोरी उतारनी है'...दोस्ती में 'दगाबाजी' की खूनी कहानी
jantaserishta.com
23 April 2026 2:54 PM IST

x
फैली सनसनी.
फरीदाबाद: फरीदाबाद की भीकम कॉलोनी में दहला देने वाली वारदात सामने आई है.20 साल के युवक की उसके ही दोस्तों ने गोली मार दी. युवक ने दो दिन तक अस्पताल में जिंदगी के लिए जंग लड़ी, लेकिन फिर मौत हो गई. इस वारदात के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है.
मृतक के परिजनों के मुताबिक, आरोपी दोस्त, 20 साल के योगेश को घर से यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि उन्हें अनाज की बोरी उतारनी है. परिवार को लगा कि वह कुछ ही देर में लौट आएगा, लेकिन कुछ समय बाद ही उन्हें सूचना मिली कि योगेश को गोली मार दी गई है.
जब परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि योगेश के माथे में गोली लगी हुई थी और वह गंभीर रूप से घायल था. उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की. करीब दो दिन तक वह जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा, लेकिन आखिरकार उसने दम तोड़ दिया.
योगेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी तीन बहनें हैं. परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. योगेश इन दिनों काम की तलाश में था और फिलहाल घर पर ही रह रहा था.
इस घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या का केस दर्ज कर लिया है. जांच अधिकारी के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा किया जाएगा. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





