भारत

प्रियंका गांधी को मैंने नमाज पढ़ते देखा है : स्मृति ईरानी

Nilmani Pal
5 May 2023 11:15 PM GMT
प्रियंका गांधी को मैंने नमाज पढ़ते देखा है : स्मृति ईरानी
x

बेंगलुरु। कर्नाटक चुनाव जुबानी लड़ाई के चलते दिनोंदिन दिलचस्प और विवादित होता चला जा रहा है। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि मैने प्रियंका गांधी को सड़क पर नमाज पढ़ते देखा है।

बीजेपी सांसद ईरानी ने कहा कि कांग्रेस हनुमान मंदिर का झूठा दावा न करे। क्योंकि नमाज पढ़ने वाले कभी मूर्ति पूजा नहीं करते हैं। स्मृति ने कहा कि मैने प्रियंका को अमेठी में नमाज पढ़ते वक्त देखा था। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस के जारी घोषणा पत्र में बजरंग दल पर बैन लगाने का दावा किया गया था। जिसके बाद बीजेपी समेत विहिप और बजरंग दल ने हनुमान चालीसा का पाठ कर कांग्रेस का विरोध दर्ज कराया था।

बजरंग दल पर बैन लगाने के दावे के बाद बैकफुट पर आई कांग्रेस ने कहा था कि हमने बजरंग दल पर रोक लगाने की बात नहीं की। हमने तो यह कहा था कि पीएफआई या फिर इस तरह के दल जो अराजकता फैलाते हैं उन पर शिकंजा लगाया जाएगा। बीते दिन कर्नाटक कांग्रेस सरकार में कानून मंत्री रहे वीरप्पा मोइली ने इसको लेकर सफाई दी थी। जिसके बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने हनुमान मंदिर दर्शन करने के बाद सोशल पर फोटो भी शेयर की थी। इस दौरान शिवकुमार ने कहा था कि वे सरकार बनने पर पूरे कर्नाटक के हनुमान मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाने के साथ इसके लिए स्कीम भी लाएंगे।


Next Story