भारत

मैं पलटा नहीं हूं, बल्कि पटकनी दी है: जयंत चौधरी

jantaserishta.com
3 April 2024 3:23 PM IST
मैं पलटा नहीं हूं, बल्कि पटकनी दी है: जयंत चौधरी
x

फाइल फोटो 

मुजफ्फरनगर: राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि मैं पलटा नहीं हूं, इसे पटकनी देना कहते हैं। मल्ल विद्या वो थोड़ी बहुत जानते हैं, थोड़ी बहुत मैं भी जानता हूं।
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी बुधवार को मुजफ्फरनगर में गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां पहले चरण में चुनाव है। कहीं कोई कसर मत छोड़ना। जो पहले थोड़ी कसर थी, वो अब भाजपा-रालोद के साथ आने पर खत्म हो गई है। मैंने कम समय में बहुत नेताओं को बहुत करीब से देखा। रालोद मुखिया ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा और कहा कि यूपी के सीएम जो रहे हैं, मैंने अभी तक उनके लिए कुछ बोला नहीं है और मैं बोलूंगा भी नहीं। वो चाहें तो गाली दे लें। मैं पलटा नहीं हूं, इसको पटकनी देना कहते हैं।
जयंत चौधरी ने कहा कि जो कल-परसों तक हमारे साथ थे और किसान की बात करते थे। लेकिन, जब चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिया गया तो कोई खुशी नहीं है। वो लोग अपनी खुशी जाहिर तक नहीं कर पाए। वो लोग अंदर ही अंदर विरोध कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story