भारत
कांग्रेस के लिए मेरा अपना नजरिया है, मैं पीछे नहीं हटूंगा: शशि थरूर
jantaserishta.com
30 Sept 2022 3:29 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| शुक्रवार को कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के बाद, शशि थरूर ने कहा कि पार्टी के लिए उनका अपना दृष्टिकोण है जिसे वह जल्द ही सभी प्रतिनिधियों के साथ साझा करेंगे और वह दौड़ से बाहर नहीं होंगे।
थरूर ने कहा कि उन्होंने पांच सेट के नामांकन पत्र जमा कर दिए हैं और छठा सेट अपराह्न् तीन बजे तक दाखिल किया जाएगा। "मैंने जो कागजात जमा किए हैं, वे कश्मीर से लेकर नागालैंड तक पूरे भारत में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वेच्छा से दिए गए असाधारण व्यापक समर्थन को दर्शाते हैं।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए उनका अपना ²ष्टिकोण है और वह सभी प्रतिनिधियों को भेजेंगे।
गांधी परिवार को क्लीन चिट देते हुए उन्होंने कहा कि वे तटस्थ हैं। यह एक दोस्ताना मुकाबला है। और दावेदार सहयोगी हैं, दुश्मन नहीं।
थरूर ने कहा, "खड़गे शानदार नेता हैं। मेरे अपने विचार हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं खड़गे के खिलाफ कुछ भी नकारात्मक नहीं कहना चाहता। मेरा ²ष्टिकोण अलग है। हमें चुनावों में कुछ वर्षो से झटका लगा है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रहे देश में बदलाव लाना चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





