भारत

मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना...पत्नी की पुलिस में नौकरी लगी तो पति को दिया धोखा

jantaserishta.com
18 Jun 2024 1:55 PM IST
मुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना...पत्नी की पुलिस में नौकरी लगी तो पति को दिया धोखा
x

सांकेतिक तस्वीर

11 साल तक साथ रहे।
बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय में फिल्मों जैसा एक मामला सामने आया है। पति-पत्नी के बीच झगड़ा और फिर तलाक की पेशकश। तलाक से पहले एक मोड़ भी है, जो सारी कहानी बयां करता है कि आखिर यह घटना क्यों आम नहीं है। इस मामने में पति-पत्नी 11 साल तक साथ रहे। पति ने मेहनत मजदूरी करके अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया, लेकिन जब पत्नी की पुलिस में नौकरी लगी तो उसने अपने पति से संबंध तोड़े की कसम खा ली और उससे तलाक की पेशकश कर दी। पति ने पत्नी को मनाने की काफी कोशिश करी, लेकिन बात नहीं बनी। मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस दोनों को थाने ले
गई।
यह मामला बेगूसराय के डरहा गांव का है। इस गांव के निवासी विजय कुमार की शादी साल 2013 में सनहा गांव की रोशनी से हुई थी। शादी के बाद रोशनी ने पढ़ने-लिखने की इच्छा जताई तो पति ने साथ देने का वादा किया। और अपनी जीवन साथी की खुशी और कामयाबी के लिए चोटी का पसीना एडी तक बहाया। दोनों की मेहनत का नतीजा था कि रोशनी की सरकारी नोकरी लग गई। साल 2022 में रोशनी बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर बहाल हो गई। ट्रेनंग पर जाने से पहले दोनो के बीच सब ठीक था, वह जल्द मिलने की बात कहकर चली गई।
लेकिन ट्रेनंग से ही दूरिया बढ़ने लगीं। पत्नी के बदले हुए बरताव से विजय परेशान रहने लगा और इसे किसी अनहोनी का डर सताने लगा। इसी बीच रोशनी ने विजय को साथ न रहने की बात कह डाली जिसे सुनकर विजय के पांव तले जमीन खिसक गई। उसे 11 साल पुराने लिए गए शादी के फेरे और एक दूसरे के खातिर खाई गईं कसमें ध्यान आने लगीं। विजय भावुक हो गया, उसने अपनी पत्नी को बहुत मनाने की कोशिश करी लेकिन नतीजा जैसा का तैसा ही रहा, आखिरकार रोशनी नहीं मानी।
इसी बीच एक दिन रोशनी अपने घरवालों को लेकर विजय के घर आ गई। रोशनी के पिता और भाई ने तलाक के लिए जोर जबरदस्ती करने का प्रयास किया, लेकिन विजय और उसके घरवालों ने इसका विरोध किया और रोशनी को घर में ही रोकने की कोशिश करी। मगर नतीजा यहां भी कुछ नहीं निकला। इस पूरे मामले पर चल रहे विवाद को देखते हुए गांव में पुलिस आई और दोनों पक्ष के लोगों को पुलिस थाने लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में समझौते की कोशिश जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story