भारत

मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता, Deputy CM बोले, हाईकमान को बता दी है अपनी राय

Shantanu Roy
5 Oct 2025 5:46 PM IST
मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनना चाहता, Deputy CM बोले, हाईकमान को बता दी है अपनी राय
x
Market. मंडी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पारिवारिक कारणों का हवाला देकर प्रदेश अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। उन्होंने अपने फैसले से हाईकमान को भी अवगत करवा दिया है। मंडी पंहुचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि सूबे में होने वाले पंचायत चुनावों से कांग्रेस दूरी बनाकर रखेगी। मुकेश ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में जल्द ही कांग्रेस संगठन का एलान हो जाएगा।
कांग्रेस संगठन के गठन के लिए बात सिर्फ इतनी सी बची है कि कांग्रेस हाईकमान इसका ऐलान कब तक करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस हाई कमान के साथ हुई चर्चा के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बनने का ऑफर दिया गया है, लेकिन पारिवारिक कारणों के चलते इस जिम्मेदारी को निभाने से इनकार कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री की मौत के बाद पारिवारिक जिम्मेदारियों बढ़ गई हैं। इसलिए प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालना मुश्किल है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि पार्टी के दिशा निर्देश पर शिमला में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन से शनिवार को ‘वोट चोर, गद्दी छोड’ अभियान के तहत हस्ताक्षर कैंपेन चलाया जाएगा। इसमें एक लाख हस्ताक्षर करवाए जाएंगे। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ की लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस संगठन न होने के सूरत में पूर्व विधायक, पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष और चुनाव हारे नेताओं के सहारे यह हस्ताक्षर अभियान 15 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा।
Next Story